साहिबगंज, सितम्बर 28 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। शहर के नया बाजार में दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रथम पक्ष की पूनम पांडे ने सात लोगों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। दूसरे पक्ष की खुशबू पांडे ने पांच लोगों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया। प्रभारी थाना प्रभारी ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि मामले को लेकर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...