Sahibganj News: मारपीट के मामले में चार लोगों पर केस
साहिबगंज, अगस्त 27 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि।थाना क्षेत्र के सलेमपुर सरकंडा गांव निवासी मनोका कुमारी ने मारपीट करने का आरोप लगाते हुए गांव के ही चार लोगों के विरुद्ध केस किया है। पुलिस को बताया है कि उक्त सभी आरोपी उसके पिता और चाचा के साथ झगड़ा कर रहे थे। जब परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया तो उनलोगों ने कथित रूप से हाथ में लिए हसुआ से उसके हाथ-पैर पर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। इसबीच थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने बताया कि तीन दिन पहले की घटना है । केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.