साहिबगंज, जुलाई 8 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बेंगडूब्बी गांव में आपसी विवाद में हुए मारपीट में नसीम शेख (39) घायल हो गया। वहीं राधानगर थाना क्षेत्र के राधा नगर के श्यामल साहा (66) का पड़ोसी के साथ आपसी विवाद में कहासुनी होते-होते बात मारपीट तक पहुंच गया। उक्त व्यक्ति घायल हो गया। दोनों का इलाज अनुमंडल अस्पताल में हुआ। घटना की सूचना संबंधित थाना पुलिस को दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...