साहिबगंज, जुलाई 11 -- Sahibganj News: राजमहल,प्रतिनिधि ।थाना क्षेत्र के डुमरी कन्हैया स्थान गांव में आपसी विवाद में एक वृद्ध घायल हो गया। जानकारी के अनुसार डुमरी कन्हैया स्थान निवासी फेकन मालदार (49) का पड़ोसी के साथ किसी बात को लेकर विवाद मारपीट तक जा पहुंची। इसमें फेकन महलदार बुरी तरह से घायल हो गया। घायल वृद्ध को परिजनों की मदद से राजमहल अनुमंडल अस्पताल लाया गया। डॉ. सादिक अंसारी ने वृद्ध का इलाज किया ।घटना की जानकारी संबंधित थाना पुलिस को दे दी गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...