साहिबगंज, जुलाई 15 -- Sahibganj News: बरहड़वा, प्रतिनिधि। मारपीट मामले को लेकर लक्ष्मी देवी नामक महिला ने बरहरवा थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने बताया कि उनके पति की दो साल पहले मृत्यु हो चुकी है । वह अपने दो छोटे बच्चों के साथ रहती हैं। मंगलवार को हुई मारपीट में महिला घायल हो गई है। घायल महिला का इलाज यहां सीएचसी में कराया गया। बरहरवा थाना पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...