साहिबगंज, अगस्त 20 -- Sahibganj News: साहिबगंज। मां गंगा सेवा समिति(साहिबगंज)की ओर से गुरूवार को स्थानीय नार्थ कॉलोनी स्थित मां तारा मंदिर के बागीचे में नारियल, आम, आंवला, अमरूद आदि फलदार पौधों का रोपण किया गया। समिति का मानना है कि पौधों का रोपण जहां भी किया जाए वो घेराबंदी के अंदर सुरक्षित रहे और नित्य उन्हें पानी दी जाए ताकि वो जल्द बढ़े और फल दे। मां तारा मंदिर का बगीचा सुरक्षित और पौधों का देखभाल को वहां लोग उपस्थित रहते है। इस अवसर पर मां गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार पाण्डेय, पंडित धनेश तिवारी, शशि कुमार सुमन, जगन्मय मिश्रा, अमित केसरी, संदीप अवस्थी, सिद्धार्थ कुमार, बबलू तिवारी, विनोद यादव आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...