साहिबगंज, सितम्बर 1 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन के बैनर तले मंगलवार को अनुमंडल कार्यालय परिसर में जिलाध्यक्ष मोहम्मद जाकिर हुसैन के नेतृत्व में विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। डीलर फेडरेशन की प्रमुख मांगों में अब तक वितरित किए गए संपूर्ण पीएमजीकेएवाई, एनएफएसए, जेएसएफएसएस स्कीम के खाद्यान्न का बकाया कमीशन का भुगतान 30 दिनों के अंदर करने और वर्तमान में एनएफएसए एक्ट 16 के अनुसार आवंटन के साथ-साथ कमीशन का भुगतान करने, आवंटित माह का खाद्यान्न आवंटित माह शुरू होने के पूर्व देने अन्यथा खाद्यान्न प्राप्त होने से 30 दोनों का वितरण अवधि दिये जाने, खाद्यान्न शुद्ध एवं सही वजन से देने,डीलरों की मासिक आय 50 हजार प्रति माह सुनिश्चित करने, मुख्यमंत्री आवास व स्वास्थ्य चिकित्सा योजना में डीलर पर...