साहिबगंज, अक्टूबर 6 -- Sahibganj News: पतना। पीएमश्री कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय (पतना) के छात्राओं ने बुधवार की सुबह स्कूल के मुख्य गेट पर अचानक करीब 6:30 बजे भूख हड़ताल पर बैठ गईं। करीब पौने पांच घंटे तक छात्राओं ने स्कूल गेट के सामने धरना-प्रदर्शन की। इस दौरान बीईईओ व बीपीआरओ मौके पर पहुंच छात्राओं को समझाने का प्रयास किये,लेकिन बात नहीं बनी। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: पतना कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के वार्डन की सेवा समाप्तवार्ता का प्रयास पूर्वाह्न करीब 11.15 बजे डीएसई उर्मिला हांसदा के मौके पर पहुंचने पर छात्राएं उनके साथ मांगों को लेकर वार्ता को तैयार हुईं। वार्ता के बाद छात्राओं ने भूख हड़ताल समाप्त कर दी। उल्लेखनीय होगा कि वार्डन प्रिया सरिता हांसदा को एक छात्रा से प्राप्त शिकायत पर जांच कमेटी की रिपोर्ट पर झारखंड ...