साहिबगंज, जुलाई 16 -- Sahibganj News: उधवा। स्थानीय खाता धारक फेकनी मंडल ने बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक से अवैध निकासी हो जाने की शिकायत की है । उन्होंने आरोप लगाया है कि तीन महीने पहले उसके एकाउंट में 90 हजार रुपया था। वर्तमान में उसके खाता में महज दस हजार रुपया है। 80 हजार की निकासी को लेकर न तो मोबाइल पर कोई मैसेज आया और न ही ओटीपी । इसके वावजूद उसके खाता से इतनी बड़ी राशि की निकासी हो गयी है। इस मामले में बैंक के शाखा प्रबंधक बिमल कुमार बारा ने बताया कि फेकनी मंडल की शिकायत मिली है । उसे वरीय पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित कर दिया गया है। फोटो 12, आवेदन दिखाती महिला खाताधारक।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...