साहिबगंज, नवम्बर 10 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बड़ा अकूबबन्ना गांव में मंगलवार को बगीचे से लकड़ी चुनने के दौरान लिली बीबी (35) नामक महिला को सांप ने काट लिया। इससे उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गईं। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें राजमहल अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। ड्यूटी में मौजूद डॉ कुमार सौरव की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: बगीचे में लकड़ी चुन रही महिला को जहरीले सांप ने डसा, गंभीर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...