साहिबगंज, सितम्बर 30 -- Sahibganj News: पांच ट्रेनों के मार्ग में बदलाव व तीन ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया तालझारी/साहिबगंज। साहिबगंज-बरहरवा रेलखंड पर महाराजपुर रेलवे स्टेशन के पास गंगा नदी के तेज कटाव के कारण बुधवार को दूसरे दिन भी डाउन ट्रैक पर ट्रेनों का परिचालन नहीं किया गया। इस वजह से इस रूट पर चलने वाली 15 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। पांच ट्रेनों को रूट बदलकर चलाया गया, जबकि तीन ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। यह भी पढ़ें- गंगा के कटाव की जद में साहिबगंज का रेलवे ट्रैक, कई ट्रेनें रद्द; देखें लिस्टजानकारी जानकारी के अनुसार महाराजपुर रेलवे स्टेशन के झुंझरी पुल के पास पोल संख्या 219/32 के पास रेल ट्रैक से महज 13 फीट दूर से गंगा की तेज धार बह रही है। पानी में अत्यधिक करंट रहने से कटावरोधी कार्य करने में रेलवे को दिक्कत आ ...