साहिबगंज, सितम्बर 2 -- Sahibganj News: साहिबगंज। गंगा मिशन कोलकाता की ओर से जनहित क्लब महादेवगंज के सहयोग से तीन सितंबर को 11:00 बजे महादेवगंज स्थित श्री राम चौकी उच्च विद्यालय में पौधा वितरण किया जायेगा। मौके पर स्कूल के छात्र-छात्राओं के बीच फलदर वृक्ष आम ,कटहल, नारियल ,आवंला आदि के पौधों का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम का नेतृत्व क्लब के अनुराग राहुल करेंगे। मौके पर कई अतिथि उपस्थित रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...