Sahibganj News: मरीजों के साथ शालीन व सम्मानजनक व्यवहार करें: सीएस
साहिबगंज, जुलाई 21 -- Sahibganj News: साहिबगंज। सीएस डॉ. रामदेव पासवान ने मंगलवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले प्रसूता वार्ड के अलावा ओपीडी, आईपीडी, ड्रेसिंग अन्य विभागों का भी जायजा लिया। निरीक्षण में उन्होंने महिला वार्ड में मौजूद चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों को अस्पताल की व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। सीएस ने महिला वार्ड में रखे सामान एवं चिकित्सा उपकरणों को व्यवस्थित ढंग से रखने के निर्देश दिये। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त व सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान सीएस ने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों से कहा कि सभी मरीजों के साथ शालीन व सम्मानजनक व्यवहार करें। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: डीएम अमृषा बैंस ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.