साहिबगंज, अगस्त 13 -- Sahibganj News: साहिबगंज। आइटीडीए परियोजना निदेशक संजय कुमार दास ने बुधवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने डीसी दीपक कुमार दूबे के निर्देश पर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, मरीजों को प्रदान की जा रही चिकित्सा सेवाओं तथा अस्पताल की समग्र व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लेना था।

अस्पताल में निरीक्षण औचक निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ओपीडी, आपातकालीन सेवाओं, दवा वितरण, जांच एवं अन्य प्रमुख चिकित्सा सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल परिसर में स्वच्छता, साफ-सफाई, मरीजों की सुविधा, चिकित्सकीय सेवाओं की उपलब्धता व आवश्यक संसाधनों की स्थिति की जानकारी ली।

सेवाओं की जानकारी उन्होंने चिकित्सकों एवं स्व...