साहिबगंज, अगस्त 24 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 ,5 और 7 को जोड़ने व हाटपाड़ा-पुन्नी टोला सड़क पर स्थित रेलवे अंडर पास में वारिस का पानी का जमाव रहने से आवागमन करने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार उक्त अंडरपास में हल्की बारिश होते ही हमेशा जल जमाव की समस्या होती रहती है। यह कोई नहीं बात नहीं है लेकिन विभाग के द्वारा 2025 में समस्या के निदान को लेकर दो दिनों तक आवागमन को बाधित कर कार्य किया गया था। लेकिन पुनः स्थिति जैसे कि वही है। आसपास के मोहल्ले वासियों ने बताया कि घटिया निर्माण के कारण यह अंडर पास लोगों के लिये सिर दर्द साबित हो रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बरसात के मौसम सहित अन्य दिनों में भी अंडर पास में पानी जमा है। अंडर पास के बगल में तालाब आदि का ...