साहिबगंज, अगस्त 4 -- Sahibganj News: साहिबगंज। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के प्रथम चरण में गणना का कार्य पूर्ण होने के बाद बुधवार को मतदाता सूची का प्रारूप (डॉफ्ट) प्रकाशन किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र में सौ फीसदी डिजिटाइजेशन पूरा होने बाद करीब 1,27,794 वोटर का नाम अनकलेक्टिबल इन्यूमरेशन फार्म (यूईएफ) यानी असंग्रहणीय गणना प्रपत्र की सूची में डाली गई है। यानी इतने वोटरों की नाम मतदाता सूची के प्रारूप से बाहर हो सकती है। जिले के तीनों विधानसभा में कुल 872148 वोटर हंै। इन वोटरों के लिए बीएलओ के माध्यम से सौ फीसदी इन्यूमरेशन फार्म वितरण किया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक बीते एक अगस्त की सुबह आठ बजे तक 744354 इन्यूमरेशन फार्म का डिजिटाईजेशन पूरा किया गया था। जबकि बीएलओ ने 744329 इन्यूमरेशन फार्म क...