साहिबगंज, सितम्बर 30 -- Sahibganj News: साहिबगंज। शहर के सकरुगढ़ गैस गोदाम स्थित एक मकान में चोरी हुई। मकान से आभूषण एवं नकद रुपया चोरी की गई है। इस मामले में मकान मालिक सल्टू पासवान ने आवेदन दिया है। उन्होंने कहा है कि अपना घर बंद कर किसी काम से बाहर गया था। मंगलवार की रात को अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर तकरीबन पांच लाख रुपए के आभूषण व डेढ़ लाख रूपए नकद की चोरी कर ली है। उन्होंने थाना प्रभारी से आवश्यक कार्यवाही की मांग की है। इधर, थाना प्रभारी शशि सिंह ने बताया कि आवेदन के आलोक मे प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...