Sahibganj News: मंदिर में चोरी के मामले में एक युवक को भेजा जेल
साहिबगंज, अगस्त 27 -- Sahibganj News: पतना। रांगा थाना पुलिस ने बिंदुवासिनी मंदिर के दानपेटी से पैसे व मंदिर से घंटा चोरी के आरोप में झिकटिया बिंदुधाम के रोहन झा को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उपरोक्त जानकारी रांगा थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव ने दी है। उन्होंने बताया कि चोरी के आरोपी रोहन एक पुजारी का पुत्र है। एक साल पहले में भी रोहन को मंदिर से छह बैटरी व एक इन्वर्टर चोरी मामले में जेल जा चुका है। थाना प्रभारी ने बताया कि बिन्दुधाम प्रबंध समिति ने चोरी मामले में लिखित शिकायत दी थी। कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगालने के क्रम में चिंहित रोहन झा को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से दान पेटी से चुराये 2000 रुपये व मंदिर के तीन घंटा को भी बरामद कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.