Sahibganj News: मंदिर की चोरी करते रंगे हाथों दो युवक धराया, केस
साहिबगंज, अक्टूबर 28 -- Sahibganj News: साहिबगंज। शहर के झरना कॉलोनी स्थित एक मंदिर से बुधवार को दो युवकों ने घंटी चोरी कर ली। हालांकि स्थानीय लोगों ने दोनों युवक को तुरंत दबोच लिया। तलाशी में चोरी की गई घंटी भी बरामद हो गई है। इस मामले में स्थानीय लोगों ने तुरंत जिरवाबाड़ी थाना पुलिस को सूचना दी । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच दोनों युवक को गिरफ्तार कर थाना ले आई। फिलहाल दोनों युवकों से पूछताछ चल रही है। थाना प्रभारी शशि सिंह ने बताया कि मंदिर से घंटी चोरी की घटना को अंजाम देने के प्रयास में दो युवक को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों युवक बादल कुमार एवं छोटू अंसारी है। इस मामले में केस दर्ज कर आगे की प्रक्रिया की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.