साहिबगंज, नवम्बर 12 -- Sahibganj News: साहिबगंज। भाजपा की ओर से भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातिय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है। भाजपा वर्ष 2021 से भगवान बिरसा मुंडा का जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाती आ रही है। मौके पर आगामी 18 नवंबर को सिदो कान्हू की जन्मस्थली भोगनाडीह(बरहेट) में विशाल रैली सह मेला का आयोजन किया जाएगा। उसमें जनजातिय समाज का महाजुटान होगा। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला महामंत्री सलखू सोरेन ने गुरुवार को यहां पत्रकारों को दी है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो आदिवासी समाज के हित में काम करती है बाकी दूसरे दल तो इनका सिर्फ वोट बैंक के रूप में उपयोग करते रहे हैं। यह भी पढ़ें- Ranchi News: आज से उलिहातू से शुरू होगी भाजपा की गौरव पदयात्रा इसे लेकर आदिवासी क्षेत्र में प्रचार प्रसार किया जा...