Sahibganj News: बड़मां का 133वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनेगा आज
साहिबगंज, जुलाई 30 -- Sahibganj News: बरहड़वा, प्रतिनिधि। नगर पंचायत क्षेत्र स्थित स्वामी विवेकानंद क्रीड़ांगन के पास सत्संग विहार में शुक्रवार को श्री श्री बड़मां का 133वां जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। मौके पर साहिबगंज जिले का जुलाई माह का मासिक सत्संग भी होगा। समिति के पिनाकी प्रसाद ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 5:01 बजे प्रार्थना, विनती, वाणी पाठ, संगीतांजलि व जन्म लग्न की घोषणा के साथ होगा। पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर एक बजे तक धर्मसभा व दीक्षा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 1 बजे आनंद बाजार में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण होगा। संध्या 6:31 बजे विनती प्रार्थना एवं उत्सव समापन की घोषणा के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Ranchi News: धूमधाम से मनेगा स्वामी सदानंद का जन्मोत्सव समिति न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.