साहिबगंज, अगस्त 9 -- Sahibganj News: बरहेट l रविवार को थाना क्षेत्र के बाबुपूर मोड़ के पास हुए बाइक हादसे में बोरियो में पदस्थापित श्रम निरीक्षक अंकित कुमार (39) गंभीर रूप से घायल हो गये। जानकारी के अनुसार वे शिवगादी से पूजा कर वापस जा रहे थे। इसी क्रम में संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ। ग्रामीणों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है। सूचना पर बोरियो बीडीओ नागेश्वर साव सीएचसी बरहेट पहुंचे और घायल को हायर सेंटर ले गये।l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...