साहिबगंज, अक्टूबर 15 -- बोरियो के पुराने दुर्गा मंदिर की परंपरा Sahibganj News: बोरियो। बोरियो बाजार स्थित पुराने दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना वर्ष 1832 में शुरू हुई थी। यह पूजा आज भी श्रद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ जारी है। बताया जाता है कि मौर्या मोदक समाज के मधुसूदन दॉ ने वर्ष 1832 में मां दुर्गा का कैलेंडर स्थापित कर झोपड़ी के भीतर प्रतिमा बनाकर पूजा की शुरुआत की थी। उस समय मंदिर परिसर में कोई भवन नहीं था और खुले मैदान में पूजा-अर्चना की जाती थी। बाद में मधुसूदन दा ने मंदिर निर्माण के लिए जमीन दान में दी। मौर्या मोदक समाज समेत अन्य समाज के लोगों के सहयोग से मंदिर का निर्माण कराया गया। पुराना दुर्गा मंदिर में आज भी बंगला रीति-रिवाज के अनुसार मां दुर्गा की पूजा होती है। पूजा आयोजन को लेकर समिति का गठन किया गया है। अध...