साहिबगंज, अक्टूबर 18 -- बोरियो में महाष्टमी पर मां महागौरी की पूजा Sahibganj News: बोरियो, प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र के आठवें दिन बोरियो प्रखंड के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में महाष्टमी के दिन श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। बोरियो बाजार स्थित पुराने दुर्गा मंदिर, तेली टोला भामा शाह पथ के दुर्गा मंदिर एवं बांझी बाजार दुर्गा मंदिरों के पंडालों में सुबह से हीं पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालुओं ने फूल, फल, नारियल, चुनरी और प्रसाद चढ़ाकर मां की आराधना की। मंदिरों में बज रहे भक्ति गीतों और घंटियों...