साहिबगंज, अक्टूबर 8 -- Sahibganj News: बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो आरके प्लस टू स्कूल में शिक्षकों की मासिक गुरु गोष्ठी शुक्रवार को आयोजित होगी। गोष्ठी में विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन योजना, पठन-पाठन की स्थिति समेत विभिन्न विभागीय कार्यों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही विद्यालयों में संचालित योजनाओं की प्रगति एवं आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा होने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...