साहिबगंज, जुलाई 31 -- Sahibganj News: बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो प्रखंड कार्यालय के पुराना सामुदायिक भवन परिसर में शुक्रवार को कल्याण विभाग की ओर से उन्नति का पहिया के तहत प्रखंड के चार स्कूलों के 295 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण बीइइओ तरुण कुमार घाटी एवं कल्याण पदाधिकारी सोनू कुमार ने किया। जानकारी के अनुसार बालक मध्य विद्यालय में 215, मॉडल स्कूल के 40, यूएमएस नया टोला सोसो टोला के 30 एवं यूएमएस चसगांवा के 10 छात्र-छात्राओं को साइकिल दिया गया। मौके पर बालक बोरियो के एचएम मथुरा यादव, संतोष कुमार, मॉडल स्कूल के मो. मुज्फर इस्लाम, राम पदारथ महतो, महाबीर साह, जेठा टुडू आदि थे। फोटो 05, विद्यार्थियों के बीच साइकिल वितरण करते बीइइओ एवं बीडब्ल्यूओ। यह भी पढ़ें- Ranchi News: 322 छात्र-छात्राओं के बीच नि:शुल्क साइकिल वितरित

हिंदी हिन्दुस...