साहिबगंज, अगस्त 22 -- Sahibganj News: बोरियो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के तेलो पंचायत के जिरूल गांव के महादेव दास (22) की मौत शनिवार को छत से गिरकर हो गयी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार जिरूल गांव के महादेव दास अपने घर का पलस्टर का कार्य कर रहा था। बारिश के कारण छत में काई जमा था। पलस्टर के दौरान पैर फिसल गया। इससे महादेव छत से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में परिजनों ने उसे इलाज के लिए बोरियो सीएचसी लाया। हालांकि पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान डॉ. कुलदीप कुमार ने मृत घोषित कर दिया। इधर, सूचना मिलने पर बोरियो थाना के एएसआई संजय कुमार मौके पर पहुंच मामले की छानबीन की। परिजनों ने बताया कि मृतक महादेव की शादी 6-7 माह पहले हुई थी। मृतक तीन भाईओं में सबसे छोटा था। इसबीच थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि य...