Sahibganj News: बैठक में शीघ्र मानदेय भुगतान की मांग उठी
साहिबगंज, जुलाई 22 -- Sahibganj News: साहिबगंज। जिले के पारम्परिक ग्राम प्रधानों के सदस्य लेखा होड़ को अबतक मानदेय नहीं मिला है। इस मुद्दे को लेकर बुधवार को यहां सिदो कान्हू सभागर में ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष लच्छू मुर्मू की अध्यक्षता में संबंधित सदस्यों की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि ग्राम पंचायत के सदस्य जोग मांझी, परानिक, गौड़ेत, नायके, कुड़ाम नायके आदि को मानदेय देने का प्रावधान है। इस संबंध में झारखंड सरकार के सचिव ने 16 अगस्त 2024 को पत्र जारी किया है। दुमका, पाकुड़, जामताड़ा सहित अन्य जगहों के लेखा होड़ को मानदेय मिलता आ रहा है। लेकिन दिशोम मांझी परगना बैसी का कहना है कि जिले के पारम्परिक ग्राम प्रधानों के सदस्य लेखाहोड़ को आज तक मानेदय नहीं मिला है। मांग की गई कि जिले के ग्राम प्रधानों के लेखाहोड़ को मानेदय भुगतान किया जाएगा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.