साहिबगंज, सितम्बर 28 -- Sahibganj News: साहिबगंज। डीसी दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में सोमवार को एनआईसी सभाकक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक हुई। बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा सड़क सुरक्षा मानकों के प्रभावी अनुपालन को लेकर विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई। बैठक में डीसी ने साहिबगंज, राजमहल एवं बरहरवा क्षेत्र में अनावश्यक एवं अवैध पार्किंग के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। जैप-9 से साक्षरता चौक मार्ग पर नो-एंट्री के प्रभावी अनुपालन के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती करने का निर्देश दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...