साहिबगंज, अक्टूबर 13 -- Sahibganj News: पतना। प्रखंड के बीडीओ कार्यालय में बीएलटीएफ की बैठक मंगलवार को हुई। अध्यक्षता बीडीओ कुमार देवेश द्विवेदी ने की। बैठक में एनबीएस कार्यक्रम के उद्देश्यों, महत्व व प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की गई। सीएचसी प्रभारी डॉ समशुल हक ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों व कर्मियों को कार्यक्रम के लाभों, सफल संचालन में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। मौके पर डॉ कुणाल किशोर, डॉ सुमन सौरभ, देवव्रत कुमार, मधुसूदन, सुबोध कुमार, नवल किशोर, असीमुल हक आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...