Sahibganj News: बैंक खाता से अवैध रूप से 10 हजार की निकासी
साहिबगंज, नवम्बर 7 -- Sahibganj News: साहिबगंज। शहर के वनपर टोला निवासी गोपाल श्रीवास्तव के खाता से 10 बार में 10 हजार रुपया की अवैध निकासी कर ली गई है। इसे लेकर गोपाल श्रीवास्तव ने नगर थाना में शिकायत की है। उन्होंने कहा है कि शुक्रवार की शाम उसके मोबाइल से यूपीआई के माध्यम से 10 बार में 10000 रुपया की निकासी हुई । उन्हें इसकी जानकारी रात 10 बजे हुई। उन्होंने बताया कि उसके बाद मोबाइल भी काम करना बंद कर दिया । सिर्फ मोबाइल में कॉलिंग और व्हाट्सएप काम कर रहा था,बाकी के एप्लीकेशन हैंग हो गया था। उन्होंने थाना प्रभारी से कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इधर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि आवेदन पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.