Sahibganj News: बुजुर्ग दिवस पर वृद्ध आश्रम में स्वास्थ्य जांच शिविर
साहिबगंज, जुलाई 18 -- Sahibganj News: साहिबगंज। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर के स्टेडियम रोड स्थित स्नेह स्पर्श वृद्ध आश्रम में शनिवार को बुजुर्गों का स्वास्थ्य जांच व काउंसलिंग की गई। प्रत्येक महीने के तीसरे शनिवार को मासिक बुजुर्ग दिवस मनाया जाता है। स्वास्थ्य शिविर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मोहन मुर्मू व मनोचिकित्सक डॉ आरसी खानम की अगुआई में कार्यक्रम हुआ। मौके पर बुजुर्गों का बीपी, शुगर, हार्ट समेत अन्य जांच की गई। बुजुर्गों के मानसिक स्थिति जांचने के साथ उनकी काउंसलिंग की गई। मौके पर माइक्रोबायोलॉजिस्ट मजहर आबिद , सुमेधा कुमारी आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: पेंशनरों को छावनी परिषद अस्पताल में इलाज, जांच और दवाओं पर मिलेगी विशेष छूट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.