Sahibganj News: बीड़ी श्रमिक कार्ड बनाने के नाम पर 1.90 लाख की ठगी, केस
साहिबगंज, जुलाई 22 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि।थाना क्षेत्र के पूर्वी जामनगर निवासी गोरा मंडल के बैंक खाते से बीड़ी श्रमिक कार्ड बनाने के नाम पर 1.90 लाख रुपये ठगी करने के आरोप में राजमहल थाना में केस दर्ज कराया गया है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि बीते 10 जून को जामनगर के एक व्यक्ति ने उसे लेकर एक सीएसपी संचालक के पास गया। आरोप है कि बीड़ी श्रमिक कार्ड बनाने के नाम पर उसके मोबाइल पर दो बार ओटीपी मंगाया गया। कथित आरोपी ने उनका मोबाइल अपने कब्जे में लेकर करीब 10 मिनट तक विभिन्न प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान मोबाइल में मौजूद बैंक संबंधी जानकारी और अन्य डेटा भी देख लिया। गोरा मंडल के अनुसार, 11 जून को उनके बैंक खाते से 95 हजार रुपये और 12 जून को फिर 95 हजार रुपये की निकासी हो गया। इस प्रकार दो दिनों में कुल 1.90 लाख रुपये की अवैध निकास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.