साहिबगंज, जुलाई 24 -- Sahibganj News: साहिबगंज। भाजपा नगर कमेटी ने शुक्रवार की शाम साहिबगंज स्टेशन चौक पर कांग्रेस व राहुल गांधी का पुतला फूंका। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद चौधरी ने किया। मौके पर राजमहल के पूर्व विधायक अनंत ओझा मुख्य रूप से मौजूद थे। यह भी पढ़ें- सरायकेला में भाजपा ने फूंका राहुल गांधी का पुतलाभाजपा कार्यकर्ताओं का जुलूस भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद चौक से हाथों में पार्टी का झंडा लेकर जुलूस निकाल कांग्रेस व उसके नेता राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्टेशन चौक पहुंच कांग्रेस व राहुल गांधी का पुतला फूंका। पूर्व विधायक अनंत ओझा ने कहा कि कांग्रेस व राहुल गांधी देश के विद्यार्थियों, युवाओं व देशवासियों को गुमराह कर रही हैं। संसद में जब केंद्र सरकार पेपर लीक मामले सहित अन्य मामले में चर्चा को...