साहिबगंज, सितम्बर 20 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। बीएलएनएल बोहरा डिग्री कॉलेज में रविवार को शासी निकाय की बैठक का आयोजन किया गया। मौके पर राजमहल विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एम टी राजा शामिल हुए‌। बैठक में सर्वसम्मति से विधायक को शासी निकाय का अध्यक्ष और एसडीओ सदानंद महतो को सचिव चुना गया। कॉलेज में शैक्षणिक विकास को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा किया गया। जिसमें मैरिज परिसर में नए भवन निर्माण, शिक्षकों एवं कर्मियों के वर्तमान स्थिति और समस्या से अवगत होते हुए सकारात्मक पहल करने की बात कही गई, साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 के अनुदान राशि शिक्षक एवं कर्मियों के मद में आवंटित किया गया।साथ ही विधायक ने कॉलेज के विकास के लिए संभव मदद देने की बात कही है। मौके पर विश्वविद्यालय प्रतिनिधि शिव प्रसाद, प्राचार्य हरि शंकर सिंह आदि उपस्थित थे。 यह...