साहिबगंज, अगस्त 26 -- Sahibganj News: मंडरो। बीइइओ ने प्रखंड के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ 27 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे भगैया स्थित प्लस-2 उच्च विद्यालय में बैठक करेंगे। बैठक में डहर ऐप में अपलोड किए जाने वाले शिशु पंजी तथा किए गए एसएमसी गठन से संबंधित प्रपत्र साथ लेकर आने का निर्देश दिया गया है। शिक्षा विभाग ने संबंधित प्रधानाध्यापकों को निर्धारित समय पर आवश्यक अभिलेखों के साथ बैठक में पहुंचने को कहा है। पत्र की प्रतिलिपि संकुल साधन सेवी व प्रखंड साधन सेवी को भी भेजी गई है। यह भी पढ़ें- Munger News: गुरु गोष्ठी में स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्था बेहतर बनाने के दिए गये निर्देश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...