साहिबगंज, सितम्बर 2 -- Sahibganj News: साहिबगंज। प्रखंड के मखमलपुर दक्षिण के पास बिहार को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर इस समय बाढ़ का पानी है। यह सड़क बाबूपुर होकर विभिन्न दियारा क्षेत्र की ओर जाती है। उस सड़क पर पानी आ जाने से दोनों राज्यों के लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि कारगिल दियारा, लालबथानी , मखमलपुर दक्षिण , किशन प्रसाद व बलुआ दियारा के आसपास रहने वाले लोगों को अब बाबूपुर दियारा आने जाने में मशक्कत करनी पड़ रही है। इन क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीण सड़क पर पानी जमा रहने से नाव के सहारे आवागमन करने को विवश हैं। यह भी पढ़ें- चमथा दियारे की बस्तियों में फिर फैला गंगा बाया नदी का पानी ग्रामीणों की परेशानियाँ सड़क से दो व चार पहिया वाहन का आना-जाना लगभग बंद है। सड़क पर पानी की धार इतना तेज है कि लोगों के लिए पैदल चल...