साहिबगंज, अगस्त 21 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। शुक्रवार को उमस भरी गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति बाधित रहने से आक्रोशित प्राणपुर एवं गुनिहारी पंचायत के रहीम शेख, मजबूर शेख, मद्रासी शेख, शाहबाज हुसैन, मुजम्मिल शेख, राहुल शेख, कामिल शेख सहित दर्जनों ग्रामीणों ने मंडई स्थित विद्युत कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि हम लोगों का घर मंडई फाटक के पास आलमपुरा गांव में है, जहां ट्रांसफार्मर पिछले पंद्रह दिनों से खराब रहने के कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित है। इस उमस भरी गर्मी में बिजली नहीं रहने से लोगों और बीमार मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने विभाग से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को जल्द से जल्द दुरुस्त कर विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। विद्युत बोर्ड के एई पूरण कुमार ने कहा की ग्रामीणों ...