साहिबगंज, सितम्बर 18 -- Sahibganj News: साहिबगंज। मंडरो प्रखंड क्षेत्र के छोटी सोलबंधा व मुसहर टोला में शुक्रवार को आजसू पार्टी की ओर से बाढ़ प्रभावित गरीब परिवारों के बीच सूखा राहत सामग्री का वितरण किया गया। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के निर्देश पर आयोजित राहत वितरण कार्यक्रम का नेतृत्व आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष चतुरानंद पांडेय ने किया। राहत सामग्री मिलने पर बाढ़ प्रभावित लोगों ने आजसू कार्यकर्ताओं का आभार जताया। मौके पर आजसू पार्टी के कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे। फोटो 10, सूखा राहत सामग्री बांटते आजसू जिलाध्यक्ष।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...