Sahibganj News: बाढ़ प्रबंधन, जल निकासी, अपशिष्ट जल निस्तारण पर विमर्श
साहिबगंज, अक्टूबर 9 -- Sahibganj News: साहिबगंज । शहरी नदी प्रबंधन योजना को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में डीसी दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में डीएफओ प्रबल गर्ग मुख्य रूप से मौजूद थे। बैठक में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स व एलुवियम के प्रतिनिधियों ने साहिबगंज व राजमहल के संदर्भ में योजना के विभिन्न पहलुओं तथा प्रस्तावित हस्तक्षेपों पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य शहरी विकास और गंगा नदी के संरक्षण के बीच समन्वय स्थापित करते हुए दोनों शहरों में बाढ़ प्रबंधन, जल निकासी, अपशिष्ट जल के निस्तारण तथा जल संसाधनों के प्रभावी उपयोग से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श करना था। इस दौरान नदी के प्राकृतिक स्वरूप एवं पारिस्थितिकी को ध्यान में रखते हुए शहरी क्षेत्रों में जल प्रबंधन की बेहतर व्यवस्था विकस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.