Sahibganj News: बाढ़ पीड़ित लोगों के साथ मारपीट व रंगदारी के मामले में तीन गिरफ्तार
साहिबगंज, सितम्बर 8 -- Sahibganj News: साहिबगंज। बाढ़ के प्रकोप से बचने के लिए अंबाडीह पहुंचे लोगों के साथ मारपीट व रंगदारी की मांग करने का आरोप लगाते हुए गंगा नदी थाना में शिकायत की गई है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक अभिरक्षा मे भेज दिया है। इस मामले में गंगा नदी थाना क्षेत्र के गदाई दियारा में निवास करने वाले पीड़ित राजेश मंडल ने गंगा नदी थाना प्रभारी को आवेदन दिया है।
मारपीट का मामला उन्होंने आरोप लगाया है कि बाढ़ का पानी बढ़ने के कारण मैं अपने परिवार को सदस्यों व आधे दर्जन अन्य लोगों के साथ नाव से गदाई दियारा से बांसकोला के अम्बाडीह पहुंचा था। तभी वहीं के रहने वाले करीब एक दर्जन लोग आकर हम लोगों के साथ मारपीट करने लगे। हम लोगों से रंगदारी की मांग करने लगे। बोले कि अगर इस जगह में तुम लोगों को रुकना है तो रंगदारी दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.