साहिबगंज, सितम्बर 19 -- Sahibganj News: बोरियो, प्रतिनिधि। बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में शनिवार को पोषण दिवस मनाया गया। मौके पर आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं ने पोषण संबंधी गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरुक किया। एलएस नूतन ठाकुर ने पोषण के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।एलएस निशा कुमारी ने कहा कि कुपोषण को दूर करने के लिए परिवार और समाज दोनों की सहभागिता जरूरी है। मौके पर एलएस निशिता ,अंजली कुमारी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...