साहिबगंज, जुलाई 21 -- Sahibganj News: बोरियो। प्रखंड की दुर्गा टोला पंचायत में तीन दिनों से हो रही मुसलाधार बारिश के कारण पुलिया और सड़क ढह जाने वजह से आवागमन पूर्ण रूप से बाधित हो गया है। पुलिया और सड़क के ढह जाने के कारण वर्तमान में चंपा पहाड़, नीरा पहाड़, नारगंज, केलाबाड़ी और नौव गाछी गाँव का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। ग्रामीणों ने ने जिला प्रशासन से पुलिया एवं सड़क की मरम्मति की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...