Sahibganj News: बारिश के बीच ओपीडी के बाहर बैठ सीएस रख रहे थे नजर
साहिबगंज, जुलाई 14 -- Sahibganj News: साहिबगंज। बारिश के बीच सीएस डॉ. रामदेव पासवान रोज की तरह मंगलवार की सुबह नौ बजे सदर अस्पताल पहुंच गए। वे ओपीडी के बाहर बैठकर आने वाले डॉक्टर व स्वास्थ कर्मी पर नजर रख रहे थे। बताया जाता है कि इस दौरान कई डॉक्टर व स्वास्थ कर्मी विलंब से पहुंचे । बारिश के चलते ओपीडी में मरीज भी कम संख्या में पहुंचे थे। इधर, सीएस ओपीडी, आईपीडी, इमरजेंसी, दवा वितरण केंद्र आदि विभागों का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए । सीएस ने बताया कि सदर अस्पताल में इलाज को आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधा मिले, समय पर डॉक्टर व स्वास्थ कर्मी अस्पताल पहुंचे,यह उनका प्रयास है। डॉक्टर के टाइम टेबल अपडेट होने से मरीजों को काफी राहत मिली है। मौके पर सीएस के साथ डॉक्टर डॉ. मुकेश कुमार मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.