Sahibganj News: बात करने के बहाने महिला से मोबाइल छिनकर उचक्के फरार,केस
साहिबगंज, अगस्त 31 -- Sahibganj News: साहिबगंज। शहर के चौधरी कॉलोनी स्थित निर्माया हाल के पास एक महिला का मोबाइल लेकर उचक्का फरार हो गया। इस मामले में महिला ने नगर थाना में केस दर्ज कराया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि निर्माया मोड़ की निवासी महिला शोभा देवी शर्मा के मुताबिक रविवार की शाम करीब 4.30 बजे वह अपने घर के बाहर खड़ी थी। उसी समय एक अज्ञात व्यक्ति उनके पास आया और मोबाइल फोन मांगते हुए कहा कि उसे कहीं फोन से कहीं जरूरी बात करनी है। इसी क्रम में उक्त व्यक्ति ने उनसे मोबाइल छिनकर फरार हो गया है। महिला ने तुरंत 1930 पर कॉल कर अपना मोबाइल को लॉक कराया। नगर थाना पुलिस को भी सूचना दी। इसबीच नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। इस मामले में आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.