Sahibganj News: बाइक -ऑटो में टक्कर,दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
साहिबगंज, अगस्त 22 -- Sahibganj News: उधवा। उधवा कचहरी पुल से पियारपुर बाजार जाने वाली मुख्य सड़क पर चामाग्राम के पास बीते शुक्रवार की रात को ऑटो व बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीर व स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए निजी क्लीनिक ले गया। घायल व्यक्ति की पहचान थाना क्षेत्र के उत्तर पलाशगाछी पंचायत के खट्टी टोला निवासी बारीकुल शेख तथा नाकिर टोला निवासी युनूस शेख के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे में बारीकुल शेख के पैर में गंभीर चोट आई है। उनका इलाज पश्चिम बंगाल के धुलियान स्थित एक नर्सिंग होम में चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.