Sahibganj News: बाइक व बोलेरो की टक्कर में एक घायल
साहिबगंज, अगस्त 18 -- Sahibganj News: बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो-साहिबगंज मुख्य पथ के मैसोल के पास शिवगादी से पूजा करने मोतीझरना जा रहे बोलेरो व साहिबगंज से बोरियो की ओर आ रहे बाइक सवार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। दुघर्टना में बाइक पर सवार मदनशाही के अशोक मुर्मू (24) एवं बड़ा पोखरिया (तालझारी) के राहुल मरांडी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुघर्टना में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार फरक्का से बोलेरो पर सवार होकर पश्चिम बंगाल के पांच शिव भक्त शिवगादी से पूजा-अर्चना कर मोतीझरना जा रहे थे। इसी दौरान मैसोल के पास यह हादसा हुआ। दुघर्टना में घायल दोनों बाइक सवार का ईलाज सीएचसी में चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.