Sahibganj News: बाइक व ट्रैक्टर की टक्कर में तीन घायल,एक रेफर
साहिबगंज, जुलाई 24 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मंगलहाट के पास बाइक व ट्रैक्टर की टक्कर में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मसकलैया के सुशांत मंडल अपनी बाइक से बहन व भांजे को लेकर अपने घर तरफ जा रहा था। इसी दौरान मंगलहाट चौक से कुछ दूरी पर एक ट्रैक्टर चालक अचानक किसी तरह का सिग्नल न देते हुए टर्निंग ले लिया। इससे बाइक चालक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से जा टकराया और बाइक चालक सुशांत मंडल (18), बहन जामनगर की सोनिका कुमारी (20) व भांजा प्रिंस कुमार (6) गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों घायलों को राहगीर एवं आसपास के लोगों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.