Sahibganj News: बाइक बाइक टक्कर में चार घायल, तीन रेफर
साहिबगंज, जुलाई 29 -- Sahibganj News: पतना। पतना-केन्दुआ पथ पर विजयपुर पेट्रोल पंप के पास बीते मंगलवार की रात 9:30 बजे दो बाइक के बीच जोरदार टक्कर में चार युवा घायल हो गये। जानकारी के अनुसार सभी विशनपुर से दो बाइक पर सवार होकर पतना की ओर जा रहे थे । इसी क्रम में दोनों बाइक में टक्कर हो गई । हादसे में विशनपुर के कृष्णा दास(21), भवेश ठाकुर(22), तौहीद अली(23) व इमरान अंसारी(18) घायल हो गया। आनन-फानन में चारों घायल को केन्दुआ कल्याण अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद इमरान अंसारी को छोड़ तीन युवकों को गंभीर हालत देख हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.