साहिबगंज, अक्टूबर 30 -- पवन रविदास की आकस्मिक मृत्यु Sahibganj News: तीनपहाड़। तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के सगड़भंगा के युवक पवन रविदास(30) की आकस्मिक मृत्यु से परिजनों में कोहराम मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार पवन सगड़भंगा पंचायत में भीएलइ पद पर कार्यरत था, साथ ही बभनगामा मोड़ पर सीएससी सेंटर भी चलाता था। रोजाना की तरह गुरुवार की देर रात्रि पवन अपना सीएससी सेंटर बंद कर अपनी स्कॉर्पियों से केसा गांव अपने छोटे भाई पंकज रविदास के घर गया। वहां पर अपना स्कार्पियों रख बाइक से अपने घर सगड़भंगा हरिजन टोला के लिए निकला। लेकिन जब देर रात तक पवन घर नहीं पहुंचा तो पवन के परिजन चिंतित हो उठे। पवन के मोबाइल पर कॉल करने पर पवन के द्वारा रिसीव न किये जाने की वजह से परिजनों के मन में तरह तरह की चिंता होने लगी। जिसके बाद परिजन पवन को खोजने निकल पड़े। इसी क्र...